फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : सिविल लाइंस में गार्ड की बंदूक से चली गोली, खुद हुआ घायल 

Thu, 05 May 2022 07:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

संगम विहार झूंसी निवासी मंगलेश्वर पांडेय उर्फ सोनू पांडेय (30) सिक्योरिटी गार्ड है। सोहबतियाबाग स्थित प्रबल सिक्योरिटी सर्विस के माध्यम से वह सिसोदिया ज्वैलर्स में गार्ड नियुक्त था। बृहस्पतिवार की दोपहर सोनू अपनी सिंगल बैरल बंदूक लेकर सेल्स टैक्स के पास स्थित चाय की दुकान पर पहुंचा और वहीं बैठ गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : गोली चलने से घायल सिक्योरिटी गार्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे के पास बृहस्पतिवार की दोपहर सिक्योरिटी गार्ड सोनू पांडेय की बंदूक से दुर्घटनावश गोली चल गई। गोली सोनू की हथेली में लगी और वह गंभीर रूप जख्मी हो गया। घटना उस वक्त हुई जब वह चाय पीने सेल्स टैक्स आफिस के पास गया था। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया है। 

विज्ञापन



संगम विहार झूंसी निवासी मंगलेश्वर पांडेय उर्फ सोनू पांडेय (30) सिक्योरिटी गार्ड है। सोहबतियाबाग स्थित प्रबल सिक्योरिटी सर्विस के माध्यम से वह सिसोदिया ज्वैलर्स में गार्ड नियुक्त था। बृहस्पतिवार की दोपहर सोनू अपनी सिंगल बैरल बंदूक लेकर सेल्स टैक्स के पास स्थित चाय की दुकान पर पहुंचा और वहीं बैठ गया। चाय का आर्डर देकर वह बंदूक की नली पर हाथ रखकर बैठ गया।


इसी दौरान दुर्घटनावश गोली चली और गार्ड की हथेली चीरती हुई निकल गई। वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। सोनू अपनी बंदूक वहीं छोड़कर चीखता हुआ सुभाष चौराहे स्थित पुलिस चौकी की ओर भागा। आस पास के लोग इकट्ठे हो गए। पुलिस चौकी पर उस वक्त कोई नहीं था। सोनू ने दूसरे हाथ से अपना मोबाइल खोला और किसी को फोन किया। वह जमीन पर पड़ा चीखता रहा।
विज्ञापन



तब तक किसी ने एसएसपी को फोन कर दिया। उनके निर्देश पर सिविल लाइंस इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और सोनू को गाड़ी में लादकर एसआरएन अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने चाय की दुकान पर जाकर भी तहकीकात की। सिसोदिया ज्वैलर्स में जाकर भी पूछताछ की गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना को जीडी में दर्ज कर लिया गया है। 

चीखता रहा गार्ड, आधे घंटे किसी ने नहीं की मदद 
गोली लगने के बाद गार्ड सोनू पांडेय चीखता रहा। पुलिस चौकी पहुंचकर जब उसने देखा कि कोई नहीं तो जमीन पर बैठ गया। आस पास भीड़ लग गई लेकिन किसी ने कोई मदद नहीं की। सोनू का एक हाथ बुरी तरह से घायल था। उसने दूसरे हाथ किसी तरह मोबाइल निकाला और किसी को फोन किया। कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे थे तो कुछ फोटो खींचने में व्यस्त थे। सूचना के बाद भी पुलिस करीब आधा घंटे बाद पहुंची। इसके बाद उसे जीप से अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें