फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : जीटीए बना चैंपियन, टाइम स्टार्स को चार शून्य से किया पराजित

Wed, 08 Apr 2026 05:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में आयोजित “स्वर्गीय निमाई भट्टाचार्य सिक्स-ए-साइड वेटरन फुटबॉल टूर्नामेंट” के फाइनल मुकाबले में जीटीए (जॉर्ज टाउन एसोसिएशन) फुटबॉल क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल टाइम स्टार्स को 4–0 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
जीत के बाद उत्साहित विजेता टीम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में आयोजित “स्वर्गीय निमाई भट्टाचार्य सिक्स-ए-साइड वेटरन फुटबॉल टूर्नामेंट” के फाइनल मुकाबले में जीटीए (जॉर्ज टाउन एसोसिएशन) फुटबॉल क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल टाइम स्टार्स को 4–0 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन


मैच का टॉस जीटीए वेटरन फुटबॉल टीम ने जीता। मुकाबले का पहला हाफ काफी रोमांचक रहा और शुरुआत से ही जीटीए वेटरन टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ के 07:20 बजे जीटीए वेटरन फुटबॉल टीम के खिलाड़ी सुनील सचदेवा (जर्सी नंबर 10) ने शानदार गोल कर टीम को 1–0 की बढ़त दिलाई। इसके कुछ ही मिनट बाद 07:32 बजे अभय प्रताप सिंह (जर्सी नंबर 18) ने दूसरा गोल करते हुए स्कोर 2–0 कर दिया।

दूसरे हाफ में भी जीटीए वेटरन फुटबॉल टीम का दबदबा जारी रहा। 07:46 बजे सुनील सचदेवा (जर्सी नंबर 10) ने एक और शानदार गोल करते हुए टीम की बढ़त 3–0 कर दी। इसके बाद 07:52 बजे हीरा सिंह (जर्सी नंबर 07) ने शानदार गोल दागकर स्कोर 4–0 कर दिया। ऑल टाइम स्टार्स की टीम ने वापसी की कोशिश की, लेकिन जीटीए वेटरन टीम की मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


मैच के रेफरी राम आसरे और कबीर अहमद खान रहे, जिन्होंने पूरे मुकाबले को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। पुरस्कार वितरण समारोह में स्वर्गीय निमाई भट्टाचार्य के सुपुत्र नितिन भट्टाचार्य ने विजेता जीटीए वेटरन फुटबॉल टीम को 5100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की, जबकि बिमल कुमार डे ने उपविजेता ऑल टाइम स्टार्स टीम को 2500 रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।

इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले दो गोल करने वाले खिलाड़ी सुनील सचदेवा को स्वर्गीय निमाई भट्टाचार्य के बेटों द्वारा 2100 की पुरस्कार राशि प्रदान की। साथ ही मैच का पहला गोल करने पर कर्मा दाई की ओर से उन्हें 101 रुपये का विशेष पुरस्कार भी दिया गया। इसके अलावा पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए हीरा सिंह को एआरए ज्वेलर्स की ओर से “मैन ऑफ द टूर्नामेंट” का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में जीटीए वेटरन फुटबॉल टीम ने ऑल टाइम स्टार्स को 4–0 से हराकर चैंपियन बनी I

चैंपियन जीटीए टीम इस प्रकार रही

इंद्रनील घोष (गोलकीपर), अरूप दत्ता (कप्तान), अभय प्रताप सिंह, महेंदर थापा, सुनील सचदेवा, हीरा सिंह, रवि, राकेश कुमार वर्मा, राकेश कुमार यादव, हीरा सिंह, सुनील सचदेवा, बिमल कुमार डे I टीम प्रशिक्षक संजय भट्टाचार्य, मैनेजर - एंड्रू हक रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें