Prayagraj News : जीएसटी छापेमारी के विरोध में रक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला।
राजनाथ सिंह को बताई व्यापारियों की समस्या
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें वाणिज्य कर विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई से हो रही व्यापारियों की समस्या केे बारे में बताया। कहा कि छापा मारे जाने की कार्रवाई से व्यापारियों में भय है। इस दौरान शिव विशाल गुप्ता, महेंद्र गोयल आदि मौजूद रहे।