सहारनपुर और लखनऊ ने चौंकाया, गाजियाबाद सबसे नीचे
प्रदेश भर के प्रदर्शन पर नजर डालें तो सहारनपुर जोन 58.38 प्रतिशत की रिकॉर्ड मासिक वृद्धि के साथ नंबर वन पर रहा है। वहीं लखनऊ-2 ने भी 57.64 प्रतिशत की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। नोएडा भी 31.87 फीसदी की वृद्धि के साथ तीसरे स्थान पर मजबूती से बना हुआ है। इसके विपरीत, गाजियाबाद-1 जोन की स्थिति सबसे खराब रही, जहां पिछले साल की तुलना में राजस्व में 12.90 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसी तरह कानपुर-1 भी 2.94 प्रतिशत, गाजियाबाद-2 में 0.82 प्रतिशत और आगरा 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ घाटे में रहे हैं।
जीएसटी कलेक्शन पर समीक्षा की जा रही है। सीमेंट से मिलने वाले कलेक्शन में थोड़ी कमी दिखी है। जुलाई माह में कलेक्शन बेहतर होने की उम्मीद है। - राम प्रवेश , एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-वन