फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: महाकुंभ से जीएसटी कलेक्शन 14.86 प्रतिशत बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य वाणिज्यकर विभाग प्रयागराज जोन की महाकुंभ से इस बार झोली भर गई। वर्ष 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद पहली बार फरवरी माह में 180 करोड़ से ज्यादा का संग्रह हुआ। इसके पूर्व फरवरी माह का सर्वाधिक कलेक्शन पिछले वर्ष 2024 में हुआ था। उसके मुकाबले इस वर्ष 14.86 प्रतिशत की बढ़ोतरी फरवरी 2025 में हुई।
विज्ञापन

महाकुंभ से सिर्फ प्रयागराज ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में बढ़ोतरी हुई। फरवरी माह में प्रदेश का जीएसटी कलेक्शन 5617.30 करोड़ रहा, यह कलेक्शन फरवरी 24 के मुकाबले 9.24 फीसदी अधिक रहा। पिछले वर्ष फरवरी माह में प्रदेश के सभी 21 जोनों से 5142.21 करोड़ का जीएसटी कलेक्शन हुआ था।
प्रयागराज जोन की बात करें तो फरवरी 2025 में जीएसटी कलेक्शन 14.86 प्रतिशत बढ़कर 181.10 करोड़ रुपये हो गया, जो फरवरी 2024 में 157.67 करोड़ रुपये था। इसके पूर्व जनवरी 25 में भी जनवरी 24 के मुकाबले तकरीबन चार फीसदी ज्यादा जीएसटी कलेक्शन प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन

वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रयागराज जोन के खाते में फरवरी 25 तक 2155 करोड़ रुपये आ चुके हैं। पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में इस अवधि तक जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा 2071 करोड़ रुपये ही हुआ था। इस हिसाब से यह बढ़ोतरी 4.05 फीसदी की है। राज्य वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन मुक्ति नाथ वर्मा बताते हैं कि महाकुंभ की वजह से जीएसटी कलेक्शन में सिर्फ प्रयागराज ही नहीं, प्रदेश के कुछ अन्य जोनों को भी फायदा हुआ।
कुछ संस्थाएं ऐसी भी थी जिन्होंने प्रयागराज महाकुंभ में बिजनेस तो किया लेकिन उनका पंजीकरण कानपुर, लखनऊ, नोएडा आदि शहरों में था। यही स्थिति विमानन कंपनियों की भी रही। इस बार रिकाॅर्ड संख्या में विमानों का आवागमन हुआ, लेकिन विमानन कंपनी का पंजीकरण दूसरे शहरों में होने की वजह से जीएसटी कलेक्शन प्रयागराज जोन के खाते में नहीं जुड़ सका।
-
21 में से आठ जोन में दस फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ
महाकुंभ की वजह से प्रदेश के आठ जोन ऐसे रहे जहां जीएसटी कलेक्शन में ग्रोथ दस फीसदी या उससे अधिक की रही। प्रदेश में सबसे ज्यादा 23.60 फीसदी की ग्रोथ बरेली जोन की रही। गौतमबुद्ध नगर की ग्रोेथ 20.83 फीसदी एवं धार्मिक नगरी अयोध्या में जीएसटी कलेक्शन की ग्रोथ 15.34 फीसदी रही। सूबे में प्रयागराज जोन 14.86 प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर एवं आगरा जोन 14.61 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ पांचवें नंबर पर रहा। वाराणसी-1 जोन की ग्रोथ 14.59 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें