यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के इलाहाबाद और ग्रेटर नोएडा के 71 छात्र-छात्राएं 15 दिन तक ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप में भाग लेने बैंकाक जा रहे हैं। यह छात्र 15 से 29 जून तक बैंकाक की यात्रा पर रहेंगे। छात्रों के एक समूह को बैंकाक भेजने में एआईटी (एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी) सहयोग कर रहा है। यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और एआईटी (एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी) बैंकाक, थाइलैंड के बीच समझौते के तहत आठ वर्ष से शैक्षणिक आदान प्रदान हो रहा है। इसके तहत हर साल संकाय सदस्य और छात्र एआईटी, बैंकाक और मिसोरी विश्वविद्यालय, कोलम्बिया का दौरा करते हैं। पिछले साल 15 छात्रों ने यूजीआई और मिसौरी विश्वविद्यालय के बीच एमओयू के तहत मिसौरी, कोलंबिया विश्वविद्यालय की यात्रा की।