फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड परीक्षा में सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त

Sun, 09 Jun 2019 12:44 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
डीएलएड की परीक्षा में एक सेंटर पर चतुर्थश्रेणी कर्मचारी ड्यूटी देता हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से चल रही डीएलएड (बीटीसी) तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा में हनुमान इंटर कॉलेज लाहुरपुर, हनुमानगंज में सामूहिक नकल पकड़े जाने पर शनिवार की परीक्षा निरस्त कर दी गई। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि डीएलएड तीसरे सेमेस्टर में विज्ञान की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र पर नियुक्त पर्यवेक्षकों नीलम चतुर्वेदी एवं विनय पांडेय ने सामूहिक नकल की रिपोर्ट डायट के प्राचार्य पीएन श्रीवास्तव को रिपोर्ट दी। प्राचार्य ने सचिव परीक्षा नियामक के पास इसकी रिपोर्ट दी। इस रिपोर्ट के आधार पर सचिव परीक्षा नियामक ने विज्ञान की परीक्षा निरस्त कर दी है। निरस्त परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। सचिव परीक्षा नियामक की ओर से डीएलएड (बीटीसी) तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हनुमान इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पांच हजार छात्रों की परीक्षा थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें