फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण : छावनी क्षेत्र में पेड़ों की रक्षा के लिए तैयार की गई ग्रीन आर्मी, पर्यावरण बचाने के लिए नई पहल

Fri, 02 Jun 2023 03:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

छावनी में पौधों की रक्षा की जिम्मेदारी आम नागरिकाें के जिम्मे भी है। उन्हें बस एक रुपए में पेड़, ट्री गार्ड खरीदना है और उस ट्री गार्ड पर अपना नाम लिखकर पौधे की देखभाल की शपथ लेनी है। उनके लिए यह पौधा पुत्र के समान है।
विज्ञापन
पौधरोपण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छावनी में पौधों की रक्षा की जिम्मेदारी आम नागरिकाें के जिम्मे भी है। उन्हें बस एक रुपए में पेड़, ट्री गार्ड खरीदना है और उस ट्री गार्ड पर अपना नाम लिखकर पौधे की देखभाल की शपथ लेनी है। उनके लिए यह पौधा पुत्र के समान है। ऐसे लोगों को छावनी में ग्रीन आर्मी की उपाधि दी गई है।

विज्ञापन


छावनी में पिछले वर्ष 2022 में इस योजना की शुरुआत की गई थी। जिसमें क्लोज माई हार्ट फाउंडेशन ने भी अपना सहयोग प्रदान किया है। संस्था के सदस्य पौधरोपण के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इस योजना में कोई भी नागरिक एक रुपये में ट्री गार्ड व पौधा छावनी क्षेत्र में लगाएगा और ट्री गार्ड पर अपना नाम अंकित करेगा। जिसके बाद उस पौधे की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उसी व्यक्ति की होगी। पौधों को समय पर पानी व खाद देते रहना होगा।

पर्यावरण की सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी है। इसके लिए छावनी क्षेत्र में आम जनता को ही पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी उनके नाम के साथ दी गई है। - मो. समीर इस्लाम, सीईओ, छावनी परिषद
विज्ञापन


छावनी परिषद के सीईओ और हमारी संस्था ने लोगों को फलों के पौधे दिए हैं। जिसके चलते वह पर्यावरण को संरक्षित करने के साथ छोटा सा रोजगार भी चला सकेंगे। - फराज, क्लोज माई हार्ट संस्था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें