फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू टेंपो पलटने से दादी-पोते की मौत, बच्चे का मुंडन कराने जा रहे थे मनकामेश्वर धाम

Tue, 29 Sep 2020 11:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
क्षेत्र के लालापुर भटपुरा स्थित मनकामेश्वर धाम का सोमवार को दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। उनका सवारी वाहन टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें एक साल के मासूम बच्चे और उसकी दादी की मौत हो गई। इस हादसे में 11 लोग घायल हो गए। जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा लालापुर थाना क्षेत्र के बेला मुंडी मोड़ पर हुआ। सभी घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन


करछना थाना क्षेत्र के करेहा बाजार निवासी रविशंकर प्रसाद विश्वकर्मा अपने एक साल के बेटे आयुष का मुंडन लालापुर भटपुरा स्थित मनकामेश्वर मंदिर पर कराने की मनौती मानी थी। सोमवार को शिवशंकर एक विक्रम करके परिवार के साथ घर से लालापुर मनकामनेश्वर मंदिर जाने के लिए निकले थे। एक विक्रम में 13 लोग सवार थे। लालापुर थाना क्षेत्र के बेला मुंडी मोड़ पर विक्रम अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई। जिससे उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग दौड़े।

पुलिस को खबर दी गई। ग्रामीणों ने विक्रम में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। इस बीच मासूम बच्चे आयुष विश्वकर्मा और उसकी दादी अनारकली (66) की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बाकी घायलों को सीएचसी जसरा ले जाया गया। जहां से धर्मेंद्र कुमार, संगीता देवी, मंजू देवी, अंजली, स्वरूपवती, यशी, पार्वती, नेहा को चिकित्सकों ने गंभीर बताते हुए एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे की खबर उनके गांव करेहा पहुंची तो घर परिवार के लोग बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें