स्टेडियम में तीन दिन में होगी 40 से अधिक स्पर्धाएं
रविवार को चैंपियनशिप के पहले दिन 10 स्पर्धाएं आयोजित होगी। इसमें 100 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, डिस्कस थ्रो, लांग जंप, हाई जंप, शॉट पुट, पोल वॉल्ट, जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वहीं, 23 जून को 10 किमी रेस वॉकिंग, 110 मीटर हरडल्स, ट्रिपल जंप, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, पोल वॉल्ट, लांग जंप, शॉट पुट, 100, 200, 400 मीटर दौड़, डेकाथलान होगी। इसके बाद 24 जून को 3000 मीटर स्टीपल, जैवलिन थ्रो, हेपटाथलान, 400 मीटर हरडल्स, 5000 मीटर समेत अन्य प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।
दो शिफ्ट में आयोजित होगी प्रतियोगिताएं
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज रविवार से होगा। वहीं, प्रतियोगिताएं दो शिफ्ट में आयोजित होंगी। सुबह 5.30 बजे 3000 मीटर दौड़ से शुभारंभ होगा, जो शाम 6.30 बजे चलेगी। प्रतियोगिता के बीच में खिलाड़ियों को दो से तीन घंटे का ब्रेक मिलेगा।
प्रतियोगिता का होगा लाइव प्रसारण, स्कोर बोर्ड पर दिखेगा परिणाम
मैदान में लाइव स्कोर बोर्ड लगाया गया है। जिससे हर दर्शक देख सकेंगे। इस प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण यूट्यूब पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के चैनल पर दिखेगा। जिसे सुबह छह बजे से प्रसारित किया जाएगा।
मणिपुर, मेघालय, गोवा समेत अन्य छोटे राज्यों से भी आए एथलीट
एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोवा से तीन, मेघालय से तीन, मणिपुर से तीन, चंडीगढ़ से एक, सिक्किम से एक, पश्चिम बंगाल से छह, हिमाचल प्रदेश से चार समेत अन्य राज्यों से भी एथलीटों ने हिस्सा लिया। हर एक राज्य से संगमनगरी में एथलीट जुटेंगे।