फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में होगा जीपीएफ, पेंशन समस्या का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रदेश के सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों, राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की पेंशन एवं जीपीएफ के निष्कासन से संबंधित शिकायतों का निस्तारण एक हफ्ते में होगा। इसके लिए उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से ईमेल आईडी जारी किया गया है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से सभी क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया है कि वे इस बाबत सभी महाविद्यालयों को अवगत करा दें। अशासकीय महाविद्यालयों और राजकीय महाविद्यालयों में तैनात शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी अपनी शिकायत ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं। पेंशन संबंधी शिकायत ईमेल आईडी ‘dhepension@gmail.com’ और जीपीएफ संबंधी शिकायत ‘dhegpf@gmail.com’ पर की जा सकती है। शिक्षक या शिक्षणेत्तर कर्मचारी महाविद्यालय के आधिकारिक ईमेल आईडी या अपने व्यक्तिगत ईमेल आईडी से भी इन दोनों ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं। प्राप्त शिकायत का निस्तारण सात दिनों में करके उसका जवाब संबंधित शिक्षक या शिक्षेणत्तर के ईमेल आईडी पर प्रेषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें