फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी, भ्रामक खबर फैलाने पर सख्त कार्रवाई करेगी सरकार

Thu, 14 May 2020 12:33 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
court - फोटो : court
विज्ञापन
 प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट से कहा है कि मीडिया, न्यूज एजेंसी के खिलाफ यदि फर्जी एवं भ्रामक खबर दिखाने की शिकायत मिलेगी तो सरकार खबरों का सत्यापन कर पुष्टि होने पर सख्त कार्रवाई करेगी। यह आश्वासन प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने इस मामले की सुनवाई कर रही इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गोविन्द माथुर तथा न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा की खंडपीठ के समक्ष दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है। जैसे ही कोई शिकायत मिलेगी, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अधिवक्ता सुनील चौधरी ने जनहित याचिका दाखिल कर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, न्यूज एजेंसियों एवं समाचार पत्रों में कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर फर्जी व भ्रामक खबर चलाने की जांच कर कार्रवाई करने तथा ऐसी खबरों पर रोक लगाने की मांग की थी। कोर्ट ने सरकार के आश्वासन के बाद याचिका निस्तारित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें