फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को पूरी करनी होगी आंगनबाड़ियों की मांग

Tue, 05 Dec 2017 12:10 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर ब्लॉक परिसर में चल रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के धरने में सोमवार को प्रदेश महामंत्री शामिल हुईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि सूबे की सरकार को उनकी मांगों के आगे झुकना होगा। मानदेय में बढ़ोत्तरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ 22 अक्तूबर से ब्लॉक परिसर मंझनपुर में अनवरत धरना दे रहा है। धरना शुरू हुए डेढ़ माह बीतने को हैं पर शासन-प्रशासन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को लेकर तनिक भी संजीदा नहीं है।
विज्ञापन


उल्टे उन पर पोषाहार उठाने, अन्नप्राशन, गोदभराई कार्यक्रम करने का दबाव बनाया जा रहा है। धरनारत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किसी भी दबाव को न मानते हुए कार्यक्रम जारी रखे हैं। चार दिसंबर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दूसरे चरण का आंदोलन शुरू कर दिया है। दूसरे चरण के आंदोलन में शामिल होने आई प्रदेश महामंत्री नीलम पांडेय ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि सूबे की सरकार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाते हुए अन्य समस्याओं को दूर करना होगा।

उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के आंदोलन में मंगलवार को कार्यकर्ता मशाल जुलूस निकालेंगे तो बुधवार को पदयात्रा करते हुए डीएम के यहां पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद सात से 11 दिसंबर तक क्रमिक अनशन किया जाएगा। इसके बीच में यदि प्रदेश सरकार ने मांगे नहीं मानी तो 11 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


हड़ताल तभी वापस होगी जब समस्याओं का पूर्ण रूप से निराकरण कर दिया जाएगा। सोमवार को प्रदेश प्रभारी श्यामसूरत पांडेय, जिला प्रभारी इलाहाबाद विजय तिवारी, जिलाध्यक्ष
फतेहपुर रेहाना परवीन, धाता ब्लॉक अध्यक्ष आशिया बेगम, आशा बहू संघ की जिलाध्यक्ष रहनुमा बानो, शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने भी धरने को संबोधित किया। धरने में जिलाध्यक्ष माया सिंह के अलावा जिले भर से आए सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें