फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक अहमद की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से कराना चाहती है सरकार

विज्ञापन
Government wants to make Atiq Ahmed's muscle through video conferencing
विज्ञापन
अतीक की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से कराना चाहती है सरकार
विज्ञापन

0 शासन के निर्देश पर अभियोजन ने स्पेशलकोर्ट एमपीएमएलए से मांगी इजाजत
0 गुजरात के साबरमती जेल में बंद है अतीक
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद की पेशी सरकार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कराना चाहती है। इसके लिए शासन के निर्देश पर अभियोजन ने स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए में अर्जी देकर कहा है कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अतीक के खिलाफ लंबित मुकदमों की सुनवाई की जाए। कोर्ट ने अभियुक्त अतीक के अधिवक्ता को अभियोजन की अर्जी की प्रति दिए जाने का निर्देश दिया है। प्रकरण पर सुनवाई के लिए 25 फरवरी की तारीख नियत की है। मामले की सुनवाई स्पेशल कोर्ट जज डा. बाल गोविंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

कर्नलगंज थाने में लंबित जानलेवा हमले के मुकदमे में अतीक अहमद सहित अन्य लोग अभियुक्त बनाए गए हैं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से विशेष लोक अभियोजक श्यामधर द्विवेदी ने अतीक अहमद की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कराए जाने की अर्जी दी। अभियोजन ने कहा कि प्रकरण आरोप तय करने के लिए लंबित है। अतीक अहमद सुप्रीम कोर्ट के आदेश 23 अप्रैल 2019 के अनुपालन में गुजरात के अहमदाबाद की साबरमती जिला जेल में बंद है। अतीक को तलब करने के लिए अभियोजन ने गृहसचिव उत्तर प्रदेश शासन को पत्र लिखा था। शासन ने हाईकोर्ट की विधि व्यवस्था का हवाला देते हुए अभियोजन से कहा है कि अतीक के मुकदमे की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग से कराए जाने का निर्णय हुआ है। शासन के इसी निर्देश के तहत अभियोजन की ओर से अर्जी कोर्ट में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें