फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह बाद लौटा सरकारी पिस्टल संग गायब दरोगा

Wed, 01 May 2019 01:50 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
shoot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

एक माह से सरकारी पिस्टल संग गायब दरोगा ने सोमवार देर शाम पुलिस लाइंस में अपनी आमद दर्ज कराई। लौटने के बाद उसके पास से पिस्टल एवं कारतूस वापस ले लिए गए।  पूछताछ के दौरान उसने घर में बीमार पड़ जाने की बात बताई। पुलिस लाइंस सीओ अमित आनंद के मुताबिक आरोपी दरोगा ने अपना बयान दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन


उसकी जांच की जा रही है। बता दें, डायल-100 के आरओआईपी केंद्र में तैनात दरोगा परवेज असलम खान निवासी आशापुर, थाना मोहनगंज, रायबरेली 25 मार्च से बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी से गायब हो गया। अपने साथ वह सरकारी पिस्टल समेत तीस कारतूस भी ले गया था। दूसरे दिन ड्यूटी पर न पहुंचने पर उसकी तलाश कराई गई लेकिन वह कहीं नहीं मिला। उससे मोबाइल से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं मिला। पिस्टल संग कारतूस लेकर गायब होने पर पुलिस अधिकारियों की भी धड़कनें बढ़ गई।

काफी तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिला तब 23 अप्रैल को उसके खिलाफ कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई। सीओ अमित आनंद के मुताबिक आरोपी दरोगा ने घर में बीमार पड़ जाने की बात बताई है। इसकी जांच की जा रही है हालांकि उनका कहना है कि इसके पहले भी वह कई बार बिना छुट्टी स्वीकृत कराए गायब हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें