फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी : एक साल भटकने के बाद तैनाती का रास्ता साफ, विद्यालय आवंटन का आदेश जारी

Sun, 05 Dec 2021 09:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने पिछले साल विभिन्न विषयों के परिणाम घोषित किए थे। सत्यापन कराए बिना विद्यालय आवंटित कर दिए जाने से कई चयनितों को बालिका विद्यालय मिल गए थे तो कई को अल्पसंख्यक स्कूल आवंटित कर दिए थे।
विज्ञापन
Teacher - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में एक साल से अधिक समय से तैनाती के लिए भटक रहे चयनित शिक्षकों को आखिर राहत मिल गई। प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी)-2016 में चयनित 49 शिक्षकों को विद्यालय आवंटित करते हुए समायोजन का आदेश जारी कर दिया गया है। रिक्त पदों का सत्यापन कराए बगैर चयनित शिक्षकों को विद्यालय आवंटित कर दिए जाने से वे तैनाती के लिए भटक रहे थे।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने पिछले साल विभिन्न विषयों के परिणाम घोषित किए थे। सत्यापन कराए बिना विद्यालय आवंटित कर दिए जाने से कई चयनितों को बालिका विद्यालय मिल गए थे तो कई को अल्पसंख्यक स्कूल आवंटित कर दिए थे।

ऐसे में अभ्यर्थी जब नियुक्ति के लिए पहुंचे तो उन्हें विद्यालयों से खाली हाथ लौटा दिया गया। अभ्यर्थियों ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, स्कूल प्रबंधन, जिला विद्यालय निरीक्षक और अन्य संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाए। तैनाती के लिए एक साल से अधिक समय तक भटकते रहे। अब चयन बोर्ड के सचिव नवल किशोर ने 18 प्रवक्ता और 31 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों के समायोजन का आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें