शासन को भेजी गई है पदों की सूचना
उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्रवक्ता पुस्तकालय के 106 पदों और असिस्टेंट प्रोफेसर के 918 रिक्त पदों का निर्धारण किया चुका है। निदेशालय उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को इन पदों का अधियाचन भेजने जा रहा है। वहीं, निदेशालय ने राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 368 रिक्त पदों का निर्धारण करते हुए पदों की सूचना शासन को भेज दी है और बहुत जल्द शासन की ओर से इन पदों का अधियाचन आयोग को भेज दिया जाएगा।
प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि सभी भर्ती संस्थाओं को मुख्यमंत्री के बयान को ध्यान में रखते हुए 100 दिनों में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। इस मसले पर प्रशांत ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सभी भर्तियां शीघ्र पूरी कराए जाने की मांग की है।
अभी और बढ़ेगी पदों की संख्या
शिक्षकों के रिक्त पदों की संख्या अभी और बढ़ेगी। हजारों पद रिक्त होने के बावजूद संबंधित भती संस्थाओं को उनका अधिचायन नहीं भेजा गया है। प्रतियोगी छात्रों ने मांग की है कि वर्ष 2018 की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में रिक्त रह गए पदों को नई भर्ती में शामिल किया जाएगा। वहीं, चयन बोर्ड फिर से पोर्टल खोलकर अधियाचन मांगे। प्रतियोगी छात्रों का दावा है कि प्रदेश में टीजीटी-पीजीटी के तकरीबन 27 हजार पद रिक्त है। अगर पोर्टल दोबारा खोलकर अधियाचन मांगा जाता है तो टीजीटी-पीजीटी के पदों की संख्या भी बढ़ेगी।