prayagraj news : अतीक अहमद का खास शूटर आबिद उर्फ प्रधान। फाइल फोटो
- फोटो : prayagraj
मरियाडीह निवासी आबिद उर्फ प्रधान पुत्र अनवारुल हक उर्फ बच्चा मुंशी अतीक अहमद गैंग का शॉर्प शूटर है। राजूपाल हत्याकांड, मरियाडीह दोहरे हत्याकांड समेत कई सनसनीखेज वारदातों में वह अतीक के साथ सहअभियुक्त है। वह धूमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है, जिसका हिस्ट्रीशीट नंबर 121ए है। बीते 23 दिसंबर को माफिया के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत विकास प्राधिकरण ने उसके अवैध रूप से निर्मित करोड़ों के आलीशान मकान को भी बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया था। चौंकाने वाली बात यह है कि इसी कुख्यात अपराधी को चार दिन पहले जिला पुलिस की ओर से सरकारी गनर दे दिया गया। पुलिस लाइन में बुलाकर उसे सशस्त्र पुलिसकर्मी उपलब्ध कराया गया जो 24 घंटे उसकी सुरक्षा में तैनात रहेगा।
prayagraj news : अतीक अहमद का सबसे खास शूटर आबिद उर्फ प्रधान (फाइल फोटो)
- फोटो : prayagraj