इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीएड विशेष शिक्षा (स्पेशल एजुकेशन) की डिग्री को कक्षा छह से दस तक के सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) पद पर नियुक्ति के लिए बीएड के समकक्ष मान्यता देने की मांग पर राज्य सरकार और संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीएड विशेष शिक्षा (स्पेशल एजुकेशन) की डिग्री को कक्षा छह से दस तक के सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) पद पर नियुक्ति के लिए बीएड के समकक्ष मान्यता देने की मांग पर राज्य सरकार और संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है। कोर्ट ने इस मामले में 30 नवंबर तक जवाबी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा और न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह की खंडपीठ ने जटाशंकर शर्मा और 38 अन्य की याचिका पर दिया है।
विज्ञापन
याचिका में इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम, 1921 के तहत कक्षा छह से दस तक सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) के पद पर नियुक्ति के लिए बीएड और बीएड विशेष शिक्षा को समान दर्जा देने की मांग की गई है।
याचियों के अधिवक्ता ने दलील दी कि 21 अक्तूबर को जारी शासनादेश में बीएड विशेष शिक्षा को बीएड के समकक्ष योग्यता के रूप में शामिल नहीं करना मनमाना और भेदभावपूर्ण है। यह संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है। कोर्ट ने पक्षों को सुनने के बाद राज्य सरकार सहित सभी प्रतिवादियों ने जवाब मांगते हुए सुनवाई के लिए तीन दिसंबर की तिथि नियत की है।