फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली, लखनऊ, दिल्ली और हिंडन की सीधी उड़ान की तैयारी में जुटा शासन

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

हवाई सफर.. प्रयागराज एक घंटे और लखनऊ 30 मिनट में

बरेली/प्रयागराज। प्रदेश सरकार ने बरेली से प्रयागराज, लखनऊ, दिल्ली और हिंडन के लिए सीधी उड़ान शुरू कराने की कवायद तेज कर दी है। बरेली से महज एक घंटे में ही प्रयागराज पहुंचना संभव हो पाएगा। साथ ही बरेली से लखनऊ और दिल्ली भी हवाई सेवाएं संचालित होंगी। बरेली से लखनऊ हवाई दूरी करीब 30 मिनट होने के उम्मीद है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने विभागीय समीक्षा बैठक में अफसरों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के तहत प्रदेश के ऐसे शहर जहां एयरपोर्ट की सुविधा है, वहां से अन्य मार्गों पर भी जल्द हवाई उड़ान शुरू की जाएं। बैठक में प्रयागराज एयरपोर्ट के विकास और यहां से उड़ान बढ़ाने पर कैबिनेट मंत्री का ज्यादा ध्यान रहा। विशेष सचिव व निदेशक नागरिक उड्डयन विभाग सुरेंद्र सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में प्रयागराज के साथ लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, आगरा, हिंडन सिविल एयरपोर्ट की प्रगति और अन्य योजनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में नंदी ने प्रयागराज से हिंडन, लखनऊ, बरेली के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने को कहा। कहा कि इस संबंध में एयरलाइंस कंपनियों एवं डीजीसीए के अफसरों के साथ वार्ता की जाएगी। बैठक में वाराणसी एयरपोर्ट को आरसीएस से जोड़ने का निर्णय लिया गया। मंत्री ने बताया कि आरसीएस में चयनित अलीगढ़, आजमगढ़, श्रावस्ती तथा मुरादाबाद एयरपोर्ट का नो फ्री एयरपोर्ट के रूप में विकास कार्य राज्य सरकार द्वारा कराया जा रहा है। अधिकारियों से कहा गया कि प्रदेश के सभी एयरपोर्ट को लोगों के लिए और अधिक उपयोगी बनाया जाए। इसके अलावा छोटे व उपयोगी शहरों में हवाई उड़ान शुरू करने की प्लानिंग की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें