फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिविश्वास ले डूबा बिहार में, अब पछता रही है जनता

Sun, 24 Jan 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय खाद्य एवं वितरण प्रणाली मंत्री राम विलास पासवान ने शनिवार को कहा बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में एनडीए को अतिविश्वास ले डूबा। इस चुनाव में भले ही हमें जीत न मिली हो, लेकिन वहां की जनता हमारे साथ है। नीतिश सरकार बनने के बाद बिहार में जंगलराज कायम हो गया है। अब वहां की जनता को भी पछतावा हो रहा है कि वहां एनडीए की गर्वनमेंट क्यों नहीं बनी। केंद्रीय मंत्री ममफोर्डगंज के त्रिपाठी चौराहे पर भाजपा नेता शशांक त्रिपाठी की ओर से आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने सभा में सूबे की अखिलेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। इस बार के विधानसभा चुनाव में सपा का पतन निश्चित है। मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब देख रही बसपा सुप्रीमो मायावती की पार्टी का हाल लोकसभा चुनाव जैसा ही विधानसभा के चुनाव में होगा। पासवान ने यहां कार्यक्रम में केंद्र सरकार की उपलब्धियां सांसद श्यामा चरण गुप्ता, भाजपा नेता सुबोध सिंह, नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय आदि की मौजूदगी में गिनाईं। 
इसके पूर्व सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पासवान ने भाजपा पदाधिकारियों की एक बैठक संबोधित की। बैठक में उन्होंने कहा कि बिहार विधान सभा जैसी गलती यूपी के चुनाव में नहीं दोहराई जाएगी। उन्होंने कहा कि माया और मुलायम जातिवादी राजनीति पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। सवर्णों को गाली देने वाली मायावती अब किसलिए सवर्णों के साथ समीकरण बना रही हैं। 
विज्ञापन

इन दोनों पार्टियों के राजनीति चरित्र का पर्दाफाश आने वाले दिनों में किया जाएगा। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्रवाइयों के बारे में भी बताया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह गौर, जिलाध्यक्ष राम रक्षा द्विवेदी, बब्बूराम द्विवेदी, पदुम जायसवाल, सुशील मिश्र, देवेंद्र मिश्र सहित कई लोगों ने अपनी बात रखी। रविवार को पासवान लोजपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ राजर्षि टंडन मंडपम में आयोजित संयुक्त सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसमें चिराग पासवान भी शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें