फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जीएम ने कहा , ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थ लेकर चलने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर ) में महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण करने के बाद रविंद्र गोयल बृहस्पतिवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुंचे। यहां अफसरों संग उन्होंने समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थ लेकर चलने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी की मौजूदगी में हुई बैठक में जीएम एनसीआर ने कहा कि परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित करना, यात्रियों को सुविधाएं, यात्रा अनुभव में निरंतर सुधार, कर्मचारियों के कल्याण के कार्य ही मुख्य फोकस में हैं। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और कड़ी मेहनत से कठिन से कठिन लक्ष्य भी प्राप्त होता है। जीएम ने मालगाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर में शिफ्ट में करने को कहा। ताकि दिल्ली-हावड़ा रूट पर ज्यादा से ज्यादा यात्री ट्रेनों की आवाजाही हो सके। इस दौरान मंडल में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी जीएम को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई।
समीक्षा बैठक में महाप्रबंधक ने बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट प्रयागराज की वार्षिक पुस्तिका के चौथे संस्करण का विमोचन किया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्रीकृष्ण शुक्ल ने बताया कि बीडीयू पुस्तिका का विकास नए रोड ट्रैफिक को रेलवे की ओर आकर्षित करने हेतु मार्केटिंग टीम ने किया। टीम में मुकेश मिश्रा (विपणन निरीक्षक) व महेश शुक्ल (विपणन निरीक्षक) शामिल हैं। बैठक में एडीआरएम संजय सिंह, अजय कुमार राय, नवीन प्रकाश आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें