फूलपुर। धोखे का शिकार हुई प्रेमिका पुणे से फूलपुर स्थित प्रेमी के घर पहुंची तो हंगामा खड़ा हो गया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घंटों चले हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। प्रेमिका ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले मजदूर का बेटा पुणे में एक होटल में नौकरी करता था। इसी होटल में उन्नाव की एक युवती भी काम करती थी। युवती विवाहित भी है, उसकी एक बच्ची है। इधर युवक से युवती का प्रेम हो गया, जिससे एक बच्चे का जन्म हुआ। महीने भर पहले युवक पुणे से अपने गांव आ गया। वह इसी मई महीने में अपनी शादी रचा ली। यह खबर पुणे में जब उसकी प्रेमिका को हुई तो वह अपने दोनों बच्चों के साथ रविवार शाम प्रेमी के गांव आ धमकी और जमकर हंगामा किया।
इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर फूलपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गए और प्रेमिका की तहरीर पर जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस के काफी समझाने बुझाने के बाद किसी तरह प्रेमिका मानी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि युवती की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।