बहन से मिलने की जिद पर अड़ा था, पीट-पीटकर मार डाला
पुलिस के मुताबिक, निमोनकली के नाबालिग बेटे ने पूछताछ में बताया कि मंदीप उसकी बहन से फोन पर बात करता था। कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं माना। बहन की शादी कौंधियारा के बारी बजहिया बगहा निवासी प्रदीप पटेल से तय हो गई थी। 30 अक्तूबर की रात भी वह गांव आया और उसकी बहन के बारे में पूछताछ कर रहा था। इस दौरान मां निमोनकली व प्रदीप भी मौजूद थे।
मां के कहने पर उसने व प्रदीप ने लाठी-डंडों से उसे मरणासन्न होने तक पीटा। इसके बाद मरा हुआ समझकर उसे गांव के बाहर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में फेंककर भाग आए। इससे पहले उसकी साइकिल व घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडों को घर के पास ही छिपा दिया। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि नाबालिग आरोपी को छोड़कर अन्य दोनों को जेल भेज दिया गया है। नाबालिग आरोपी के संबंध में उसे किशोर संप्रेषण गृह भेजवाया गया है।