फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बरामदे में दादी के बगल सो रही युवती रहस्यमय तरीके से गायब, छानबीन में जुटी पुलिस

Fri, 03 Oct 2025 12:29 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सरायइनायत (प्रयागराज)

सार

Prayagraj News : घर के बरामदे में परिजनों के साथ सो रही एक युवती रात में रहस्यम तरीके से गायब हो गई। भोर में घटना की जानकारी होने पर परिजन खोजबीन में जुट गए, लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चला। खोजी कुत्ते के साथ मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
अंजली साहू। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायइनायत थाना क्षेत्र के धमोइया गांव में बृहस्पतिवार को देर रात घर के बरामदे में सोते समय एक युवती रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। शुक्रवार को भोर में परिजनों को जानकारी हुई तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। चारपाई के पास और घर के पीछे खून के निशान भी मिले हैं। कई घंटे बीत जाने के बाद भी उसका पता नहीं चला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद से छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। किसी अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान हैं।

विज्ञापन


धमोइया गांव निवासी अशर्फी लाल साहू की गांव में ही किराने की दुकान है। अशर्फी लाल की लड़की अंजली साहू (23) बीकाम की पढ़ाई करने के बाद घर पर ही गांव के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। बृहस्पतिवार को रात अंजली खाना खाने के बाद घर के बरामदे में परिजनों के साथ सो गई थी। अंजली के साथ चारपाई पर उसका भतीजा वेदांत पुत्र कुलदीप भी सो रहा था। देर रात तकरीबन दो बजे वेदांत चारपाई से उठ कर अपनी दादी मनोरमा देवी के पास गया दादी नींद खुल गई। उन्होंने बगल चारपाई पर देखा तो पुत्री अंजली गायब थी।

विज्ञापन

खोजी कुत्ते की मदद से छानबीन करती पुलिस। - फोटो : संवाद।
परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान

उन्होंने सोचा कि वह बाथरूम गई होगी। एक घंटे बाद भी जब अंजली वापस नहीं आई तो परिजन अनहोनी की आशंका में परेशान हो गए। उसकी चारपाई के बगल फर्श पर और घर के पीछे थोड़ा सा रक्त जैसा गिरा दिखा। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता पुलिस फोर्स, फोरेंसिक टीम और खोजी कुत्ते के साथ पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली।  खोजी कुत्ता मौके से पहले घर के अंदर गया फिर घर के पीछे की तरफ कुछ दूर जाकर लौट आया। परिजन पुत्री के साथ किसी अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें