फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: टॉफी का लालच देकर बच्ची से दुष्कर्म, दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में टॉफी का लालच देकर 45 वर्षीय दुकानदार ने दुकान के अंदर छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कक्षा एक में पढ़ने वाली बच्ची सोमवार को स्कूल से आने के बाद दोपहर में दुकान में कुछ सामान खरीदने गई।
विज्ञापन

आरोप है कि दुकानदार टॉफी का लालच देकर उसे अंदर ले गया। आरोपी ने किसी को बताने पर घरवालों को जान से मारने की धमकी दी। बुधवार को दर्द से बच्ची दर्द से कराहने लगी थी तो परिजनों को जानकारी हुई। परिजन पूछताछ करने आरोपी के घर गए तो भगा दिया गया।
अस्पताल में चल रहा इलाज
बच्ची के दादा की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार रात विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपी जेल भेज दिया गया है। वहीं, बच्ची का शहर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालत सामान्य होने पर उसका बयान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें