फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

Fri, 09 Dec 2022 09:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सराइनायत थाना क्षेत्र के जीटी रोड के किनारे स्थित एक होटल में युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक, उसकी मां समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। उतरांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती झूंसी में रहती है।
विज्ञापन
harassment - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सराइनायत थाना क्षेत्र के जीटी रोड के किनारे स्थित एक होटल में युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक, उसकी मां समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। उतरांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती झूंसी में रहती है। कुछ माह पहले उसकी फतेहपुर के एक युवक से दोस्ती हुई।

विज्ञापन



इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गया। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से कई बार संबंध बनाए। कुछ रोज पहले उसने सरायइनायत थाना क्षेत्र के जीटी रोड के किनारे स्थित एक होटल में युवती से दुष्कर्म किया। युवती ने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। इसके साथ ही युवक अपनी मां के साथ मिलकर दूसरी शादी करने की तैयारी में है।


इसका विरोध करने पर युवक ने अपनी मां के साथ युवती के घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने दो दिन पहले आरोपी युवक, उसकी मां समेत तीन के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। शुक्रवार को सीओ फूलपुर मनोज कुमार सिंह ने होटल पहुंचकर मामले की तफ्तीश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें