फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जार्जटाउन थाना क्षेत्र के तुलाराम बाग मोहल्ले में सोमवार दोपहर एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तुलाराम बाग निवासी सुनीता कुमारी (22) के पिता परदेशी लाल का निधन हो चुका है। आठवीं के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। सोमवार दोपहर घर के लोग अपने काम में व्यस्त थे इसी दौरान उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब परिवार वालों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। फंदे से उतार कर वह उसे उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल ले गए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जार्जटाउन इंस्पेक्टर का कहना है कि परिवारवालों ने बताया है कि युवती किसी बात को लेकर अवसाद में थी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के उल्लंघन में 9 पर केस, 14 गिरफ्तार
लॉकडाउन के उल्लंघन में सोमवार को कुल नौ केस दर्ज कर 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह मुकदमे कर्नलगंज, जार्जटाउन, सोरावं मऊआइमा, घूरपुर कौंधियारा, खुल्दाबाद, सरायइनायत, कैंट में दर्ज किए गए। इस दौरान 7308 वाहनों की चेकिंग की गई, जिनमें 1025 वाहनों का चालान हुआ व 2000 रुपये शमन शुक्ल जमा कराया गया। छह वाहनों को सीज करने की भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें