गजल गायक को पकिस्तान से मिली धमकी
कॉल करने वाले अतीक अहमद का भी लिया नाम
शिकायत पर एसपी क्राइम ने शुरू कीजांच
प्रयागराज। झूंसी निवासी गजल गायक भूपेंद्र शुक्ला को पाकिस्तान से फोन पर धमकाया गया। फोन करने वाले ने अतीक अहमद का भी नाम लिया और गालीगलौच की। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
झूंसी के छतनाग निवासी भूपेंद्र ने बताया कि वह गजल गायक हैं और 13 अक्तूबर को उन्होंने एनसीजेडसीसी में कार्यक्रम किया है। वह मंगलवार को सिविल लाइंस आए थे तभी शाम 3.30 बजे के करीब उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने नाम पूछने के बाद उसे धमकाना शुरू किया। साथ ही कहा कि वह उसे उठवा लेगा। यही नहीं उसने अतीक अहमद का भी नाम लिया और गालीगलौच करते हुए फोन काट दिया। भूपेंद्र का कहना है कि पता करने पर मालूम हुआ कि जिस नंबर से कॉल आई वह पाकिस्तान का था। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत एसपी क्राइम से की। एसपी क्राइम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि आईएसडी नंबर से कॉल आई थी। नंबर पाकिस्तान का था, इसकी जानकारी नहीं है। जांच पड़ताल की जा रही है।