फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ल्ले से हो रही नकल, एक केंद्र की परीक्षा निरस्त

Sun, 22 Feb 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा में तीसरे दिन शनिवार को भी बड़े पैमाने पर नकल की शिकायत है। इसकी वजह से एक केंद्र की परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने तीन कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ एफआईआर कराने की संस्तुति भी की गई है। इलाहाबाद में दोनों पालियों की परीक्षा में 15 विद्यार्थी नकल करते पकड़े गए। पूरे प्रदेश में 47 विद्यार्थी नकल करते पकड़े गए।
विज्ञापन


दूसरी पाली मेें इंटरमीडिएट हिन्दी की परीक्षा थी। इसमें आठ छात्र और तीन छात्राएं नकल करते पकड़ी गईं। सुभाष चंद्र बोस इंटर कालेज कादिरपुर में नकल कराने का आरोप है। इस पर जिला विद्या विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र की परीक्षा निरस्त करने और काली सूची में डालने की संस्तुति की है। शिवम बालिका हाईस्कूल भगवतपुर में भी औचक निरीक्षण के दौरान बड़े पैमाने पर नकल सामग्री मिली। इस विद्यालय को भी काली सूची में डालने की संस्तुति की गई। सिद्धार्थ नारायण इंटर कालेज में नकल कराने के आरोप में कक्ष निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर लिखाई जाएगी।

पहली पाली में इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र तथा हाईस्कूल वाणिज्य की परीक्षा थी। इसमें तीन छात्र तथा एक छात्रा नकल करते पकड़ी गई। सोरांव के आदर्श इंटर कालेज केंद्र पर व्यवस्था ठीक नहीं थी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापक का एक दिन का वेतन रोकने के लिए लिखा है। सोरांव के ही तुलसी देवी स्मारक बालिका इंटर कालेज में कक्ष निरीक्षक को नकल सामग्री फेकते पकड़ा गया। उसे कार्यमुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा केंद्र व्यवस्थापक को बदलने और काली सूची में डालने की संस्तुति की गई है। माता सरस्वती बालिका इंटर कालेज आनापुर में दो कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ एफआईआर लिखाने की संस्तुति की गई है। पूरे प्रदेश में हाईस्कूल में नौ छात्र तथा पांच छात्रा नकल करते पकड़ी गई। इंटरमीडिएट में 20 छात्र और 13 छात्रा नकल करते पकड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें