गंगा गुरुकुलम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला।
बच्चों ने प्रस्तुत किया मनमोहक नृत्य
उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि योगी जी बचपन से ही जुझारू प्रवृत्ति के रहे हैं और समाज के कल्याण में रत हैं। वे प्रदेश के नायक हैं। स्वामी अच्युत मोहन प्रभु जी ने कहा एक अच्छे समाज को एक अच्छे शिक्षक और नेता की आवश्यकता है, क्योंकि जनमानस उन्हीं की तरफ देखता है और अच्छा करने को प्रेरित होता है। योगी जी ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश में बदल दिया है। उन्होंने महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर समूह के विद्यालयों द्वारा इस पुस्तक के विमोचन के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की।
एमएनएनआईटी के डायरेक्टर आरएस वर्मा ने कहा कि आज हम चित्रों के माध्यम से योगी आदित्यनाथ जी के जीवन को देखने जा रहे हैं। उन्होंने योगी जी को एक कर्मठ नेता बताया। उन्होंने लेखक शांतनु गुप्ता जी को योगी जी के जीवन चरित्र को जनता के सामने प्रस्तुत करने के लिए बधाई दी।
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वललन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। गंगा गुरूकुलम विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अत्यॆत सुॆदर भक्तिमय नृत्य दुर्गा स्तोत्र पर प्रस्तुत किया। पतंजलि ऋषिकुल के छात्रों ने संगीतमय योग आसनों पर आधारित आदि शिवोऽहम् का प्रदर्शन किया। स्पीड आर्टिस्ट अमित वर्मा ने संगीत की धुन पर योगी आदित्यनाथ का सुन्दर चित्र कैनवस पर बनाया। विद्यालय की सचिव प्रो. कृष्णा गुप्ता ने विवेकानंद सभागार में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों एवं छात्रों का स्वागत किया।
शांतनु गुप्ता बोले- पूरे देश में कराएंगे विमोचन कार्यक्रम
लेखक शांतनु गुप्ता ने कहा कि वे काफी समय से इस पुस्तक को देश की जनता के मध्य पहुंचाने में लगे हुए हैं। आज इस पुस्तक का 68वां विमोचन कार्यक्रम है। उन्होंने बच्चों से पुस्तक के माध्यम से योगीजी के बारे में बातें की और यह जानकारी प्रदान की कि इस पुस्तक की शुरूआत किस प्रकार हुई। अंत में महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या अल्पना डे ने सभागार में उपस्थित सभी सम्माननीय अतिथियों, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों एवं छात्रों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में शहर के तेरह विद्यालयों के आठ सौ बच्चों ने भाग लिया। सभी को यह पुस्तक वितरित की गई।