फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: संगम पर अदाणी ने की पूजा-अर्चना, रसोई में खुद तैयार किया प्रसाद; 50 लाख श्रद्धालुओं में बांटा

Tue, 21 Jan 2025 03:16 PM IST
श्याम जी. एएनआई, प्रयागराज

सार

अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने महाकुंभ मेले में इस्कॉन के साथ मिलकर श्रद्धालुओं में प्रसादम वितरित किया। भोजन मेला क्षेत्र के अंदर और बाहर स्थित दो रसोई घरों में तैयार किया गया और पूरे मेले में 40 अलग-अलग स्थानों पर वितरित किया गया।
 
विज्ञापन
महाकुंभ में गौतम अदाणी ने वितरित किया भोजन - फोटो : Adani twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने महाकुंभ मेले में भक्तों को भोजन परोसने के लिए इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) से हाथ मिलाया है। यह सहयोग महाप्रसाद सेवा पहल का हिस्सा है, जो 26 फरवरी तक पूरे मेले में चलेगा। गौतम अदाणी मंगलवार को महाकुंभ में पहुंचे।  उन्होंने कहा, 'मैं महाकुंभ के लिए बहुत उत्साहित हूं।' गौतम अदाणी ने इस्कॉन मंदिर में आरती की। इसके बाद परिवार के साथ रसोई में गए, जहां पर प्रसादम बनाया। यह प्रसादम भक्तों में बांटा गया।  

विज्ञापन


नौ जनवरी को, अदाणी समूह और इस्कॉन ने महाकुंभ मेले में आने वाले बड़ी संख्या में भक्तों को मुफ्त भोजन प्रदान करने के लिए अपनी साझेदारी की घोषणा की थी। मेले के दौरान महाप्रसाद सेवा से 50 लाख श्रद्धालुओं को भोजन मिला। भोजन मेला क्षेत्र के अंदर और बाहर स्थित दो रसोई घरों में तैयार किया गया और पूरे मेले में 40 अलग-अलग स्थानों पर वितरित किया गया।

विज्ञापन


बुजुर्गों, दिव्यांगों और बच्चों वाली माताओं की सहायता के लिए गोल्फ कार्ट सहित विशेष व्यवस्था की गई। अदाणी ने सेवा के प्रति इस्कॉन के समर्पण की सराहना करते हुए कहा था, 'सही मायने में सेवा देशभक्ति का सर्वोच्च रूप है। सेवा ध्यान है, सेवा प्रार्थना है और सेवा भगवान है।' साझेदारी पर विचार करते हुए उन्होंने समझाया, 'इस्कॉन के साथ हमारा अद्भुत अनुभव और लगाव है। कुंभ मेले में प्रसादम के बारे में सोचा तो तुरंच पहला विचार इस्कॉन का आया। यह संस्था इसे सबसे अच्छे तरीके से कर सकती है।'

मानवता की सेवा के प्रति समर्पण के लिए जाने जाने वाले गुरु प्रसाद स्वामीजी ने अदाणी की विनम्रता और निस्वार्थ योगदान की प्रशंसा की। स्वामीजी ने कहा, 'अदाणी समूह हमेशा कॉर्पोरेट जिम्मेदारी और सामाजिक सेवा का एक शानदार उदाहरण रहा है, जो चीज गौतम अदाणी को उत्कृष्ट बनाती है, वह उनकी विनम्रता है। वह कभी बुलाए जाने का इंतजार नहीं करते, बल्कि निस्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए आगे बढ़ते हैं। हम उनके योगदान के लिए बेहद आभारी हैं।'
विज्ञापन




महाप्रसाद सेवा के अलावा, यह पहल भक्तों को गीता सार की पांच लाख प्रतियां भी वितरित करेगी, जिससे उपस्थित लोगों के आध्यात्मिक अनुभव में और वृद्धि होगी। 2500 स्वयंसेवकों की एक समर्पित टीम के साथ यह परियोजना दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समारोहों में से एक में मानवता की सेवा के लिए कॉर्पोरेट जगत और आध्यात्मिक संस्थानों के बीच सहयोग के प्रतीक के रूप में खड़ी है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें