फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : ट्रेन की चपेट में आने से गेट मैन की मौत, ड्यूटी के दौरान ट्रैक पर से गाय हटाने के दौरान हुआ हादसा

Sat, 30 Aug 2025 01:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लालगोपालगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे के गेटमैन की मौत हो गई। ज्वाइंट लाइन के पद पर तैनात गेट मैन त्रिभुवन यादव प्रतापगढ़ में बाघराय इलाके के रहने वाले थे।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालगोपालगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे के गेटमैन की मौत हो गई। ज्वाइंट लाइन के पद पर तैनात गेट मैन त्रिभुवन यादव प्रतापगढ़ में बाघराय इलाके के रहने वाले थे। उनकी ड्यूटी इस समय लालगोपालगंज रेलवे स्टेशन के पास 14 सी पूर्वी गेट पर थी। शनिवार को रेलवे ट्रैक पर घूम रहे गोवंश को हटाने के लिए ट्रैक पर गए थे कि इसी दौरान ट्रेन आ गई। जब तक वह समझ पाते उनकी गाड़ी से कटकर मौत हो गई। हादसा सुबह सात बजे हुआ। घटना की सूचना मिलने पर स्टेशन पर खलबली मच गई। तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें