जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय मंझनपुर भरसवां के हॉस्टल की छात्राओं ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। विद्यालय के गेट पर ताला लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय मंझनपुर भरसवां के हॉस्टल की छात्राओं ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। विद्यालय के गेट पर ताला लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रधानाचार्य समेत सभी शिक्षक बाहर खड़े रहे। बाद में ताला काटकर किसी तरह से विद्यालय के स्टाफ को अंदर किया गया।
विज्ञापन
शनिवार को विद्यालय की छात्राओं ने सुबह छह बजे धरना प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। छात्राओं का कहना है कि विद्यालय में कोई भी शिक्षक या प्रधानाचार्य विद्यालय में रात में नहीं रुकते हैं जिससे छात्राएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इससे छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विद्यालय प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद सिर्फ आश्वासन ही मिला। अपनी मांगों को लेकर छात्राओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए गेट पर ताला जड़ दिया। गेट बंद होने के बाद विद्यालय पहुंचीं प्रधानाचार्य और शिक्षिकाएं बाहर ही खड़ी रहीं। करीब साढ़े आठ बजे ताला तोड़कर सभी को विद्यालय में दाखिल किया गया।
विज्ञापन
छात्राओं को आश्वासन दिया गया कि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार किया जाएगा। इस संबंध में बात करने पर प्रधानाचार्य पुष्पा चौधरी ने कहा कि विज्ञान के टीचर नहीं होने से बच्चे धरना दे रहे हैं। बच्चों ने स्कूल के मेन गेट व पास के छोटे गेट पर अंदर से ताला बंद कर लिया। बाद में कर्मचारियों ने ताला तोड़कर प्रिंसिपल व शिक्षकों को स्कूल के अंदर किया। उन्होंंने छात्राओं को हॉस्टल भेज कर मामले को शांत कराया।