फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल भरवाते वक्त बाइक में आग, पंप पर भगदड़

Mon, 01 Jun 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस में धोबी घाट स्थित पेट्रोल पंप पर सोमवार शाम लगभग पांच बजे पेट्रोल भरवाते समय एक बाइक में आग लग गई। इससे पंप पर अफरातफरी मच गई। कतार में लगे लोग गाड़ियों को छोड़कर भाग खड़े हुए। पंप पर काम करने वालों ने तत्परता दिखाई और बड़ा हादसा टल गया। पंप के कर्मचारियों ने अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर पर काबू पा लिया। जिस वक्त बाइक में आग लगी, पेट्रोल भरवाने बाइक से पहुंचे एक व्यक्ति ने कॉल रिसीव की थी। आशंका है कि मोबाइल के रेडिएशन से ही आग लगी।
विज्ञापन


धोबी घाट पेट्रोल पंप पर शाम को लगभग पांच बजे बेली गांव के जुबैर अहमद बाइक से पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। जुबैर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उसी वक्त एक अन्य युवक भी बाइक से पहुंचा। जुबैर ने टंकी खोली। बगल में कपड़ा रखा हुआ था। पंप के कर्मचारी ने जैसे ही पेट्रोल डालना शुरू किया, टंकी के बगल में रखे कपड़े ने आग पकड़ ली। लपटें निकलती देख कर्मचारी पीछे हट गया। जुबैर भी बाइक को छोड़कर भागे। आसपास खड़े लोगों की तो हालत और भी पतली हो गई। लोग स्टार्ट बाइक और कार को छोड़कर पेट्रोल पंप से दूर भागे। हर कोई दहशत में था। नजारा ऐसा था जैसे कि कोई बड़ा धमाका होने वाला हो। वहीं पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने हौसला नहीं छोड़ा। उन्होंने जान को जोखिम में डालकर पंप पर मौजूद अग्निशमन उपकरण की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। इसी बीच लोगों ने खबर पाकर फायर ब्रिगेड और पैट्रोलिंग कार भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें