फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसियों ने मैनुअली बुकिंग कर मुहैया कराई गैस

विज्ञापन
gas manually booking and new system
विज्ञापन
प्रयागराज। इंडेन गैस के नए आईवीआरएस नंबर के जारी करने के तीसरे दिन भी उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुकिंग कराने वालों की संख्या अधिक होने से बुकिंग वेबसाइट पूरी तरह बैठ गई। बहुत से लोग सिलिंडर बुक नहीं करा पाए। एजेंसियों ने मैनुअली बुकिंग की और गैस मुहैया कराई। इसके चलते गैस एजेंसियों पर मंगलवार को भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

इंडेन ऑयल ने एक नवंबर से नया आईवीआरएस बुकिंग नंबर 7718955555 जारी कर बुकिंग शुरू की है। पुराने नंबर को उसने बंद कर दिया है। नया नंबर अभी उतना प्रचलन में नहीं है। लोग बुकिंग कर रहे हैं तो नंबर सामान्य तौर पर काम नहीं कर पा रहा है। बुकिंग वेबसाइट भी हैंग हो रही है। मंगलवार को दिनभर ऐसा ही होता रहा। सुबह से ही लोग परेशान रहे। लेकिन, बुकिंग नहीं हो सकी। लोग एजेंसियों पर पहुंचे। कटरा स्थित त्रिवेणी गैस एजेंसी के संचालक केपी मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को सैकड़ों उपभोक्ताओं की बुकिंग मैनुअली कर गैस पहुंचाई गई। यही हाल शहर में संचालित इंडेन गैस की दूसरी एजेंसियों पर भी देखने को मिला।
रजिस्ट्रेशन नंबर फिर से कराना होगा कनेक्ट
बुकिंग के लिए नया नंबर जारी होने के बाद उपभोक्ताओं को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक बार फिर से रजिस्टर्ड कराना होगा। अगर नंबर रजिस्टर्ड नहीं कराया तो बुकिंग नहीं हो सकेगी। नंबर रजिस्टर्ड उनकी गैस एजेंसी पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें