शास्त्री पुल के पिलर नंबर 26 का निरीक्षण करते लोक निर्माण विभाग खंड तीन के अधिशासी अभियंता नवीन
शास्त्री पुल के पिलर नंबर 26 में गैप आने पर लोक निर्माण विभाग ने रविवार को निरीक्षण किया। विभाग ने कंक्रीट डालकर गैप भरने और पिलर की मरम्मत का निर्णय लिया है। अधिशासी अभियंता नवीन शर्मा मौके पर पहुंचे। दारागंज से झूंसी आने वाली लेन के पिलर नंबर 26 में गैप पाया गया। जून में 15 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क 15 जुलाई को उखड़ गई थी। दो दिन बाद ही सड़क में गड्ढे हो गए और डामर अब तक तीन बार उखड़ चुका है।
लोक निर्माण विभाग खंड तीन के अधिशासी अभियंता नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि पिलर नंबर 26 में पहले से क्रेक था। अब गैप आ गया है। सोमवार को कंक्रीट डालकर इसे ठीक करा दिया जाएगा। पिलर में गैप काफी पुरासा है। इससे पुल पर यातायात संचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बाकी सड़क का डामर भारी बारिश के कारण कुछ जगहों पर थोड़ा बहुत उखड़ गई है। इसे भी बारिश रुकने के बाद रिपेयर कराया जाएगा।