फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरगना ने गुर्गोें को भी दिया धोखा, बताया गलत नाम-पता

Tue, 03 Nov 2020 12:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उप्र लोकसेवा आयोग की खंड शिक्षाधिकारी परीक्षा में धांधली करने वाले गिरोह के सरगना आशुतोष नाथ ने अपने गिरोह के सदस्यों को भी गलत नाम पता बताया। उसने अपने बारे में जो भी जानकारी उन्हें दी थी, वह गलत निकली। न तो बताए गए पते पर उसकी कोई कोचिंग मिली और न ही बिहार में उसका घर मिला। जिसके बाद पुलिस एक बार फिर से जेल में बंद सॉल्वर व मूल अभ्यर्थी से पूछताछ की तैयारी में है। 
विज्ञापन


16 अगस्त को आयोजित बीईओ परीक्षा के दौरान रसूलाबाद स्थित चिन्मयानदं विद्यालय में एसटीएफ ने सॉल्वर व मूल अभ्यर्थी को पकड़ा था। उनसे पूछताछ में सरगना के तौर पर छोटा बघाड़ा स्थित कोचिंग संचालक आशुतोष नाथ का नाम आया था। शिवकुटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। सरगना की तलाश के क्रम में कर्नलगंज के छोटा बघाड़ा जाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि आशुतोषनाथ नाम के किसी व्यक्ति ने कभी वहां कोई कोचिंग नहीं चलाई।

इस मामले में कर्नलगंज पुलिस की ओर से भी लिखापढ़ी में बताया है कि जो जानकारी मिली उस नाम का कोई कोचिंग संस्थान बघाड़ा में कभी नहीं रहा। उधर सॉल्वर के दिए बयान के आधार पर शिवकुटी पुलिस की एक टीम ने बिहार जाकर पड़ताल की तो वहां भी निराशा हाथ लगी। आशुतोष नाथ नाम के किसी भी व्यक्ति का कोई पत नहीं चला। जिसके बाद पुलिस अब जेल में बंद सॉल्वर व मूल अभ्यर्थी से फिर पूछताछ की तैयारी में है। शिवकुटी इंस्पेक्टर ने बताया कि सरगना के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें