फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में चौदह साल की किशोरी संग गैंगरेप

Thu, 16 May 2019 12:32 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
घर के बाहर सो रही एक किशोरी संग तीन युवकों ने दुष्कर्म किया और लहूलुहान हालत में घर के बाहर छोड़कर भाग गए। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक होलागढ़ थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में चौदह वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ घर के बाहर सो रही थी। रात करीब साढ़े दस बजे मां शौच के लिए बाहर चली गई। उसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक वहां पहुंचे और किशोरी का मुंह दबाकर उसे अगवा कर ले गए।

किशोरी को थोड़ी दूर सुनसान इलाके में ले जाकर तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद किशोरी को अर्ध बेहोशी हालत में घर के बाहर फेंककर फरार हो गए। किशोरी को लहू-लुहान हालत में देखकर आसपास के ग्रामीण भी जुट गए। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। थोड़ी देर में इंस्पेक्टर होलागढ़ भी मौके पर पहुंच गए। किशोरी काफी सहमी हुई थी। पुलिस ने छानबीन के बाद किशोरी का बयान लिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। वारदात के दौरान किशोरी के हाथ में कुछ अहम सुराग आए हैं। उसके आधार पर तफ्दीश की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें