फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म की विवेचना स्थानांतरित

विज्ञापन
Gangrape case
विज्ञापन
प्रयागराज। दो साल पहले हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच अब जाकर अतरसुइया पुलिस को स्थानांतरित हुई है। कौशाम्बी निवासी युवती मुंबई में रहने वाले युवक से प्रेम करती थी। युवक के कहने पर वह उससे मिलने के लिए मुंबई जाने के लिए घर से भागकर जंक्शन पर आ गई। आरोप है कि प्रेमी के दोस्तों अनुज,छोटू व शिव कुमार, जिनकी मदद से उसे मुंबई जाना था, वह उसे ट्रेन छूटने का बहाना कर बलुआघाट के पास स्थित मकान में ले गए। फिर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी तरह घर पहुंचकर पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत की। आरोप है कि रिपोर्ट नहीं लिखे जाने पर उसने गुहार लगाई और तब जाकर कोर्ट के आदेश पर कौशाम्बी में मामला दर्ज हुआ। हालांकि विवेचना के दौरान घटनास्थल अतरसुइया थाना क्षेत्र पाए जाने पर एसपी कौशाम्बी के पत्र पर विवेचना अतरसुइया पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें