गंगा गुरुकुलम प्ले स्कूल के कार्यक्रम में मौजूद अभिभावक और बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
प्रेप के छात्रों ने बटरफ्लाई और फ्लावर ड्रिल और केजी के छात्रों ने हुलाहुप ड्रिल का एक अनोखा रूप प्रस्तुत किया। आखिरी प्रस्तुति केजी के छात्रों के द्वारा तैयार की गई कठपुतली नृत्यशैली की रही, जिसको काफी सराहा गया। पतंजलि समूह की सचिव डॉ. कृष्णा गुप्ता ने सभी कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों ने अपने प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया है।
गंगा गुरुकुलम प्ले स्कूल में नृत्य प्रस्तुत करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपके सहयोग तथा शिक्षकों की मेहनत से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा। बच्चों के लिए उनके माता-पिता ही भगवान हैं। इसिलए अभिभावकों को अपना समय व भरपूर प्यार बच्चों को देना चाहिए तभी बच्चा निखरेगा। इस मौके पर डायरेक्टर रेखा बैद गुप्ता सहित पतंजलि ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सभी प्रधानाचार्य मौजूद रहे।