गंगा समग्र माघ मेला में गंगा की दुर्दशा और प्रदूषण के लिए करेगा सचेत
0 माघ मेला शिविर के लिए पदाधिकारियोें को सौंपा गया दायित्व
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुषांगिक संगठन गंगा समग्र के पदाधिकारियों की बैठक में अगले माह लगने वाले माघ मेला की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में गंगा समग्र काशी प्रांत के संगठन मंत्री अंबरीश ने कहा कि माह भर गंगा समग्र की ओर से तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान देश-विदेश से आने वाले गंगा भक्तों को मां गंगा की दुर्दशा और प्रदूषण केे बारे में सचेत किया जाएगा।
गंगा समग्र केे झूंसी स्थित केंद्रीय कार्यालय में संगठन मंत्री ने कहा कि अगर गंगा भक्त मां गंगा केे बारेे में सचेत हो गए तो देश में चलने वाले इस जल आंदोलन में सजग प्रहरी की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मां गंगा के जल की सुरक्षा को भक्तिमय और भावनामय संदेशों के साथ-साथ वैज्ञानिक सोच को जनमानस में विकसित करने की आवश्यकता है। क्योंकि जल है तो कल है। इस दौरान गंगा समग्र काशी प्रांत के कुछ सदस्यों को नया दायित्व सौंपा गया। इसमें काशी प्रांत चिकित्सा आयाम प्रमुख डॉक्टर सुनील कुमार विश्वकर्मा को बनाया गया। काशी प्रांत शिक्षा आयाम प्रमुख अनुराग पांडेय को बनाया गया।
वहीं माघ मेला शिविर केे संयोजक का दायित्व अजय कुमार सिंह, कार्यक्रम संयोजक आलोक शर्मा, मीडिया एवं प्रशासन प्रमुख नीरज कुमार चतुर्वेदी, सोेशल मीडिया प्रमुख आकाश मिश्रा, धार्मिक कार्य प्रमुख स्वामी आत्मानंद, स्वागत प्रमुख नीरज त्रिपाठी और आनंद सिंह एवं भोजनालय प्रमुख सत्य प्रताप को सौंपा गया। ें