prayagraj news : गंगा समग्र समागम में मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती व अन्य।
- फोटो : prayagraj
भक्ति भावना आने से आदमी अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखेगा। अगर ऐसा हुआ तो गंगा निर्मली करण में काफी हद तक सफलता प्राप्त होगी। इसके लिए हमें भगीरथ जैसा प्रयास करना होगा वह भी धैर्य पूर्वक होकर। संघ प्रमुख ने कहा कि ऐसा करने में अगर हम सफल होते हैं तो निश्चित ही हमें सफलता मिलेगी ऐसा मेरा विश्वास है। उन्होंने गंगा निर्मली करण के काम को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर से भी जोड़ा।
prayagraj news : गंगा समग्र समागम में हिस्सा लेते संघ के विभिन्न प्रांतों से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ता।
- फोटो : prayagraj
संघ प्रमुख ने कहा कि पहले हम यह नहीं बता सकते थे कि राम मंदिर कब और कैसे बनेगा लेकिन हम लगे रहे और सफलता मिली इसी तर्ज पर गंगा के निर्मली करण के लिए हमें लगातार लगे रहना होगा । अपने 45 मिनट के उद्बोधन में संघ प्रमुख ने गंगा की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की कहा कि गंगा भारत के जीवन की संस्कृति रेखा भी है।
prayagraj news : गंगा समग्र कार्यक्रम में हिस्सा लेते मोहन भागवत।
- फोटो : prayagraj
गंगा समग्र द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी उन्होंने सराहना की हालांकि उन्होंने कहा अभी भी बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें गंगाधर मणिकरण के लिए ज्यादा समय निकालना होगा। लोगों को भी सजा करने की बात उन्होंने कही। प्रमुख ने कहा कि इस कार्य में बाधा आएगी लेकिन हमें आगे बढ़ते जाना है हमें अपने अंदर के भगवान को जगाने की आवश्यकता है।
अखिल भारतीय स्तर पर प्रशिक्षण का कार्यक्रम करने की बात भी संघ प्रमुख ने कही उन्होंने कहा कि गंगा से जुड़े क्षेत्र में रहने वाले लोगों से हमें संपर्क करना चाहिए। अखिल भारतीय स्तर के कार्यक्रम में सभी प्रांत के पदाधिकारियों को बुलाया जाए प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी पदाधिकारी बाद में अपने अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को और गंगा समग्र से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण दे ताकि गंगा के निर्मलीकरण में तेजी आए।