फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : छतनाग में प्रतिघंटे एक सेंटीमीटर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, कछारी इलाकों में खलबली

Thu, 06 Aug 2026 08:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कानपुर बैराज से लगातार तीसरे दिन बुधवार को दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद छतनाग में गंगा का जलस्तर प्रतिघंटे एक सेंटीमीटर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर बैराज से लगातार तीसरे दिन बुधवार को दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद छतनाग में गंगा का जलस्तर प्रतिघंटे एक सेंटीमीटर बढ़ रहा है। बाढ़ नियंत्रण विभाग ने कछारी क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने की आशंका जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बुधवार रात आठ बजे नैनी में यमुना का जलस्तर 75.12 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले चार घंटे में पांच सेंटीमीटर बढ़ा है।

विज्ञापन


फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.48 मीटर पहुंच गया यहां भी चार सेमी की वृद्धि हुई है। छतनाग में गंगा का जलस्तर पांच सेमी बढ़कर 74.80 मीटर पहुंच गया। वहीं, सुबह आठ बजे तक नैनी क्षेत्र में 41.8 मिमी, फाफामऊ में 22.6 मिमी और छतनाग में 28.4 मिमी बारिश दर्ज की गई थी बुधवार को कानपुर बैराज से गंगा में दो लाख 74 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे पहले मंगलवार को दो लाख 50 हजार क्यूसेक, सोमवार को दो लाख 24 हजार क्यूसेक और रविवार को एक लाख 24 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।

वहीं, पिछले 24 घंटे में टोंस नदी का जलस्तर 42 सेंटीमीटर बढ़ने से गंगा के प्राकृतिक प्रवाह में भी रुकावट आने लगी है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यदि टोंस का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो फाफामऊ से संगम तक गंगा का जलस्तर और तेजी से बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें