फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज संगम पर गंगा पूजन से माघ मेला बसाने का श्रीगणेश, अब सजेगी तंबुओं की नगरी

Fri, 11 Dec 2020 01:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : गंगा पूजन के साथ माघ मेले का श्रीगणेश किया गया। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

त्रिवेणी संगम के तट पर वैदिक मंत्रोच्चार से साथ गंगा पूजन, दुग्धाभिषेक और महाआरती के साथ बृहस्पतिवार को माघ मेला बसाने का श्रीगणेश हो गया। आफसरों और साधु-संतों ने पतितपावनी मां गंगा से निर्विघ्न माघ मेला पूरा कराने के लिए प्रार्थना की। इसी के साथ मेला बसाने के काम में तेजी के लिए विभागवार अफसरों को हिदायत दी गई। ताकि सेक्टरवाइज सफाई, शौचालय, विद्युतीकरण के साथ ही पेयजल पाइप लाइन समय रहते बिछाई जा सके।

विज्ञापन


कोविड-19 के संक्रमण काल में सुरक्षित और निर्विघ्न माघ मेला कराने के लिए दिन के 11 बजे संगम पर बने जेटी के भव्य मंच पर गंगा पूजन किया गया। जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने पत्नी के साथ पहुंचे। उन्होंने वैदिक मंत्रोचार के साथ गंगा पूजा की। इस दौरान उन्होंन मां गंगा से माघ मेला निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके, इसके लिए अर्जी लगाई। डीएम ने दुग्धाभिषेक कर मां गंगा की आरती उतारी।

विज्ञापन

prayagraj news : प्रयागराज माघ मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। - फोटो : prayagraj
उनके साथ जिले के अन्य आला अधिकारियों ने भी अनुष्ठान में हिस्सा लिया। पूजा के बाद डीएम ने कहा कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन कराते हुए माघ मेला होगा। सुरक्षित और निर्विघ्न कल्पवास के लिए हर स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं। मेले में कोविड-19 का संक्रमण रोकने के लिए व्यापक उपायों के साथ सतर्कता बरती जाएगी। हर कल्पवाली की कोरोना जांच अनिवार्य कर दी गई है।

कोरोना की निगेटिव जांच रिपोर्ट के बिना किसी भी कल्पवासी को मेले में शिविर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर मंडलायुक्त आर रमेश कुमार, एडीजी प्रेम प्रकाश, आईजी कवींद्र प्रताप सिंह, डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के अलावा अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष स्वामी बिमलदेव आश्रम के अलावा मकसूदन मठ के महंत श्रवण आश्रम, राधेस्वरूप ब्रह्मचारी, अतुल स्वरूप ब्रह्मचारी, बिमल स्वरूप ब्रह्मचारी, राजेश स्वरूप ब्रह्मचारी, महेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी के अलावा आचार्यबाड़ा के स्वामी घनश्यामाचार्य,सुदर्शनाचार्य भी , प्रयागवाल सभा के डॉ श्रीप्रकाश मिश्र, चंद्रनाथ चकहा मधु, अमित राज वैद्य गंगा पूजा में शामिल हुए। इनकेअलावा एडीएम सिटी अशोक कुमार कन्नौजिया, एसपी सिटी दिनेश कुमार, प्रभारी मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी समेत तमाम तीर्थपुरोहित और धर्माचार्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें