फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे के हर शहर में बनेगा गंगा पार्क

विज्ञापन
झूंसी के खबरों से जुड़ी फोटो - फोटो : JHUSI
विज्ञापन
झूंसी (प्रयागराज)। सूबे के प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने कहा है कि गंगा यात्रा से पहले और यात्रा के दौरान गंगा की शुचिता बनाए रखने के प्रबंध किए गए हैं। यात्रा अवधि में किसी भी नाले या सीवर का गंदा पानी बगैर शोधित हुए नदी में नहीं गिराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव नगर विकास ने यह बातें शुक्रवार को झूंसी नगर पंचायत के योगानंद आश्रम में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर निकाय के अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहीं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में गंगातट के किनारे वाले 21 नगर निकाय अध्यक्षों व अधिशासी अधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। बाद में प्रमुख सचिव नगर विकास श्री सिंह ने कुंभ के दौरान झूंसी में नागपुर की संस्था नीरी की ओर से तैयार किए गए बायोमैट्रिक ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इन्हीं ट्रीटमेंट प्लांटों के जरिए कुंभ के दौरान झूंसी के विभिन्न कॉलोनियों व गांवों के गंदे पानी को शोधित कर गंगा नदी में गिराया गया था।
प्रशिक्षण में प्रमुख सचिव ने बताया कि सूबे में 27 जनवरी से पांच दिवसीय गंगा यात्रा का शुभारंभ होगा। बिजनौर से शुरू होकर बलिया तक चलने वाली गंगा यात्रा को लेकर सूबे की सरकार बेहद सजग और गंभीर है। गंगा यात्रा के दौरान लोगों को गंगा नदी के महत्व के साथ ही उसे कैसे साफ और स्वच्छ रखना है, यह भी बताया जाएगा। इसके पहले सरकारी मशीनरी ने अपने स्तर से भी कार्य तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को झूंसी के नगर पंचायत स्थित योगानंद आश्रम में गंगातट के किनारे पडऩे वाले 21 नगर निकाय के अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने किया। श्री सिंह ने नगर निकाय के अध्यक्ष और ईओ को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा यात्रा के दौरान किसी भी नालेे का गंदा पानी बगैर शोधित हुए नदी में न गिरे, यह हम सभी को मिलकर सुनिश्चित करना होगा। श्री सिंह ने कहा कि गंगातट के किनारे सफाई रखने के साथ ही स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना होगा। गंगा की सफाई और स्वच्छता के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाना होगा। बताया कि कुंभ के दौरान नागपुर की संस्था नीरी ने बायोमैट्रिक तरीके से गंगातट के किनारे बसे इलाकों के नालों को टैप कर उसे शोधित किया था। हमें नीरी के इस तकनीक के तहत की नालों को शोधित करना होगा। कहा बहुत मुश्किल नहीं है, केवल दृढ़ संकल्प की आवश्यकता है। इस दिशा में काम चल रहा है। 27 जनवरी से पहले हमें इस कार्य को सुनिश्चित करना होगा। बाद में प्रमुख सचिव नगर विकास ने कुंभ के दौरान झूंसी में नीरी संस्था की ओर से तैयार किए गए बायोमैट्रिक ट्रीटमेंट प्लांट का भी स्थलीय निरीक्षण किया।
झूंसी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से प्रत्येक शहर में एक गंगा पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए सभी शहरों से उस पार्क को चयन कर आवेदन मांगा जा रहा है। कहा कि वह पार्क ऐसा होना चाहिए जिसमें लोगों के टहलने के लिए पर्याप्त जगह हो। पेयजल और शौचालय की व्यवस्था हो। गंगा पार्क में लोगों के लिए ओपेन जिम भी बनाया जाएगा। श्मशान घाटों पर प्लेटफार्म बनाने के साथ ही ऊपर शेल्टर भी बनाया जाएगा। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाना भी बेहद जरूरी है।
नगर निगम के सीमा विस्तार में नगर पंचायत के नोटिफिकेशन पर प्रमुख सचिव से की वार्ता
झूंसी। नगर निगम के सीमा विस्तार में नगर पंचायत झूंसी को भी शामिल करने को लेकर पिछले दिनों जारी किए गए नोटिफिकेशन पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिल्पी अग्रवाल ने प्रमुख सचिव नगर निकाय से वार्ता की। नगर पंचायत अध्यक्ष शिल्पी अग्रवाल ने पति उमेश अग्रवाल और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र अग्रवाल के साथ प्रमुख सचिव से वार्ता की। प्रमुख सचिव से बताया गया कि नगर पंचायत झूंसी का चुनाव सीमा विस्तार के बाद नगर निगम के साथ हुआ था। ऐसे में नगर निगम के सीमा विस्तार में झूंसी नगर पंचायत को शामिल किया जाना अनुचित है। नगर पंचायत अध्यक्ष शिल्पी ने कार्यकाल भी पूरा कराने की बात प्रमुख सचिव के सामने रखी। प्रमुख सचिव नगर निकाय श्री सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष को इस संबंध में वार्ता के लिए लखनऊ बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें