फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा गुरुकुलम विद्यालय : जयंती पर याद किए गए स्वामी चिन्मयानंद, बताए गए मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित

Wed, 08 May 2024 05:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

स्वामी जी के आध्यात्मिक जीवन पर आधारित लेख लिखकर कक्षा 10 के छात्रों ने उन्हें याद किया। कक्षा 11 एवं 12  के विद्यार्थियों ने स्वामी चिन्मयानंद जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के लिए फ्लायर डिजाइनिंग की एवं बधाई-संदेश देने के लिए ई- कार्ड बनाया। 
विज्ञापन
गंगा गुरुकुलम स्कूल में स्वामी चिन्मयानंद की जयंती मनाई गई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाफामऊ स्थित गंगा गुरुकुलम विद्यालय में चिन्मय मिशन के संस्थापक स्वामी चिन्मयानंद स्वामी जी की 108वीं जयंती मनाई गई। बच्चों ने अनेक कार्यक्रम आयोजित कर अपनी प्रस्तुतियां दीं। कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साह एवं श्रद्धा पूर्वक भाग लिया। कक्षा 1 एवं 2 के  नन्हे मुन्नों ने स्वामी जी को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


कक्षा तीन के विद्यार्थियों ने प्रार्थना - सभा में स्वामी जी के प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए। साथ ही कक्षा चार के विद्यार्थियों ने स्वामी जी के जीवन पर आधारित सुविचार लिखकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने स्वामी जी के जन्मदिन का कार्ड बनाया। कक्षा छह के विद्यार्थियों ने स्वामी जी के जीवन पर आधारित छोटी- छोटी घटनाओं से जुड़ी कहानियां प्रस्तुत की।
 
कक्षा सात के विद्यार्थियों ने गुरु स्तोत्र द्वारा श्रद्धेय गुरु स्वामी चिन्मयानंद  जी के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। इसी कड़ी में कक्षा आठ के विद्यार्थियों को स्वामी जी के जीवन पर आधारित ज्ञानवर्धक वृत्त- चित्र दिखाया गया तथा वृत्तचित्र पर आधारित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कक्षा नौ की छात्रा अपर्णा त्रिपाठी ने स्वामी जी के प्रेरणादायक जीवन पर आधारित भाषण प्रस्तुत किया। 
विज्ञापन


स्वामी जी के आध्यात्मिक जीवन पर आधारित लेख लिखकर कक्षा 10 के छात्रों ने उन्हें याद किया। कक्षा 11 एवं 12  के विद्यार्थियों ने स्वामी चिन्मयानंद जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के लिए फ्लायर डिजाइनिंग की एवं बधाई-संदेश देने के लिए ई- कार्ड बनाया।  अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव ने शुभकामना-संदेश के साथ स्वामी जी के जीवन आदर्शों को अपनाने एवं उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें