फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपों की आभा से रोशन होगा संगम क्षेत्र

Wed, 27 May 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा अवतरण पर्व गंगा दशहरा बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। संगम से लेकर फाफामऊ तक गंगा के विभिन्न घाट दीपों की आभा से जगमगाएंगे। विभिन्न धार्मिक एवं आरती समितियों की ओर से सांस्कृतिक संध्या, भंडारा एवं गंगा को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प दिलाया जाएगा। हरिहर आरती समिति की ओर से अविरल निर्मल एवं स्वच्छ गंगा जल पाने की मुहिम के अंतर्गत शपथ दिलाई जाएगी। बहुपात्रों से भव्य आरती एवं भंडारा होगा। गंगा सेवा अभियानम की ओर से संगमनोज पर गंगा पूजन अर्चन के उपरांत स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की जाएगी। अभियानम के अभिषेक शर्मा के मुताबिक शाम को अभियानम की गंगा धारा इकाई की ओर से गंगा यात्रा निकाली जाएगी। जो सत्तीचौरा आरंभ होकर मालवीय नगर, अहियापुर होते हुए कल्याणी देवी मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी।   
विज्ञापन


मां गंगा आरती महासमिति की ओर से गंगा दशहरा पर्व गंगा तट झूंसी में मनेगा। रामचरित मानस के अखंड पाठ की समाप्ति के बाद सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ होगा। रामकथा एवं गंगा अवतरण कथा के बाद महाआरती होगी। भजन संध्या में भजन गायक प्रेमप्रकाश दुबे की प्रस्तुति होगी। प्रयागराज सेवा समिति की ओर से नागवासुकी मंदिर में गंगा पूजन, अर्चन के उपरांत अविरल गंगा और निर्मल गंगा जल पाने के संग्राम में जनसामान्य की सहभागिता सुनिश्चित कराने को संकल्प दीक्षा दिलाई जाएगी।  गंगा दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में गाड़ीवान टोला, खुल्दाबाद स्थित अनुरक्ति मार्गीय वैष्णव मंदिर श्रीराधा कुंज बिहारी में पाटोत्सव मनाया जाएगा। मंगल आरती के बादमहाभिषेक होगा। गोस्वामी श्रीराधा मोहन दास के निर्देशन में ठाकुर जी को फूल बंगले में आसीन कराया जाएगा। संयोजक सुधा देवी के मुताबिक युगलनाम संकीर्तन, शृंगार दर्शन, आरती के बाद महाप्रसाद वितरित होगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें