फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : संगम तट पर चलाया गया गंगा सफाई अभियान, लोगों से गंदगी न करने की अपील

Sun, 08 Jun 2025 05:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गंगा दशहरा पर्व के बाद भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी निषाद के नेतृत्व में संगम तट पर गंगा सफाई अभियान चलाया गया। संगम तट, दशाश्वमेध घाट, राम घाट, प्रभु घाट, वीआईपी घाट पर मां गंगा के जल की निर्मलता, अविरलता के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
संगम तट पर चला सफाई अभियान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा दशहरा पर्व के बाद भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी निषाद के नेतृत्व में संगम तट पर गंगा सफाई अभियान चलाया गया। संगम तट, दशाश्वमेध घाट, राम घाट, प्रभु घाट, वीआईपी घाट पर मां गंगा के जल की निर्मलता, अविरलता के लिए लोगों को जागरूक किया गया। गंगा और यमुना में पड़े कूड़े, करकट, पालीथिन, फूल-माला, नारियल, चुनरी, प्लास्टिक बोतल आदि को बाहर निकाला। चौधरी ने कहा कि मां गंगा का प्राकट्य मानव कल्याण के लिए हुआ है। उनका जल अमृत के समान है। उनकी पूजा-अर्चना करते समय पालीथीन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। माइक्रो प्लास्टिक गंगा में रहने वाले जीव जंतुओं पर खराब असर डालते हैं। 
विज्ञापन


गंगा जल में रहने वाले कछुआ, डालफिन आदि गंगा के गंदगी को साफ करते हैं। टीम लीडर आनंद कालीचरण, नेहा केशरी, नीलम शुक्ला, प्रिया चौधरी, सविता सिंह, गीता यादव वार्ड अध्यक्ष, अनीता त्रिपाठी ने स्नान करने वाले लोगों से गंगा में पुराने माला फूल, कपड़े, चित्र आदि को विसर्जित न करने के लिए जागरूक किया। शिवा त्रिपाठी पूर्व पार्षद, योग गुरु आचार्य कौशल किशोर मिश्र, विजय केशरी, अन्नू निषाद, आशुतोष श्रीवास्तव, भीम सिंह, अजय द्विवेदी अधिवक्ता, अमन कुमार, राहुल मिश्रा, मेजर सुनील निषाद आदि ने गंगा के अंदर से पुराने माला फूल, कपड़े, चित्र आदि को निकाल कर उसे नगर निगम प्रयागराज द्वारा निस्तारित कराया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें