फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शृंग्वेरपुर महोत्सव की सकुशलता के लिए की गंगा आरती

Sun, 25 Oct 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
श्रृंग्वेरपुर धाम महोत्सव की कुशल संपंननता को गंगा पूजन करती विधायक पूजा पाल एवं आयोजन समिति के
विज्ञापन
प्रभु श्री राम और निषादराज की मिलन स्थली शृंग्वेरपुर धाम में आगामी तीन दिवसीय शृंग्वेरपुर महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को गंगा तट पर विशेष गंगा पूजन और महाआरती का आयोजन किया गया। इस पवित्र अनुष्ठान में बड़ी संख्या में साधु-संतों, प्रबुद्ध जनों और स्थानीय ग्रामीणों ने महोत्सव के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की।
विज्ञापन

यह महोत्सव 6, 7 और 8 नवंबर को धनतेरस से दिवाली तक चलेगा। इस दौरान पूरा शृंग्वेरपुर धाम सवा लाख दीपों के दिव्य प्रकाश से जगमगा उठेगा। चायल कौशाम्बी विधायक पूजा पाल और बाल संत श्रीश बाहुबली महाराज ने दीप जलाकर पूजन किया।
जय श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि यह महोत्सव त्रेता युग की यादों को चरितार्थ कर रहा है। समिति के महामंत्री अरुण द्विवेदी ने बताया कि महोत्सव में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, संतों के प्रवचन और भव्य आरती होगी। यह दीपोत्सव शृंग्वेरपुर के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखेगा।
विज्ञापन

गंगा पूजन के दौरान उपस्थित संतों ने महोत्सव को अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को गौरवशाली संस्कृति से जोड़ते हैं। यह मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों से जुड़ने का अद्भुत काम है। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय तिवारी, महामंत्री अरुण द्विवेदी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर चौकी प्रभारी भी अपनी फोर्स के साथ मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें